लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच निर्वाचन आयोग ने ड्राफ्ट वोटर लिस्ट प्रकाशित कर दी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि सात महीने तक चली प्रक्रिया के बाद प्रदेश में करीब 19 लाख मतदाता बढ़े हैं। अब यूपी में कुल वोटरों की संख्या 13.58 करोड़ हो गई है। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2026 में मतदाताओं का आंकड़ा 13.39 करोड़ था।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक जनगणना के आंकड़ों के आधार पर करीब 2.58 करोड़ मतदाता घटे हैं। सूची में 18 लाख 84 हजार नए वोटर जुड़े हैं, जिनमें 18 से 19 आयु वर्ग के 11.83 लाख मतदाता शामिल हैं। साथ ही 1.64 लाख महिला वोटरों के नाम सूची से कम हुए हैं।
रिणवा ने बताया कि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट प्रकाशित होने के बाद एक महीने तक दावे और आपत्तियों पर विचार किया जाएगा। इस दौरान लोग अपना नाम सूची में जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
