छठ महापर्व के बाद बिहार से दूसरे राज्यों में लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे पूजा स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। रेलवे ने इन ट्रेनों की जानकारी यात्रियों के साथ साझा की है। दिल्ली, आनंद विहार, नई दिल्ली, हावड़ा, सियालदह, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद, चंडीगढ़, फिरोजपुर, जोधपुर, अहमदाबाद, अजमेर, गोंदिया, भागलपुर, आसनसोल, टाटा और खुर्दा रोड आदि मार्गों पर विशेष ट्रेनों का परिचालन जारी है।
पूर्व मध्य रेल की ओर से जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, आरा जंक्शन से गुजरने वाली और दानापुर-पटना जंक्शन से खुलने वाली कई विशेष ट्रेनें यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रही हैं। इन ट्रेनों से दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले आरा जंक्शन तथा पटना-दानापुर से यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पुणे, अहमदाबाद, बेंगलुरु, सूरत और हैदराबाद जैसे शहरों तक पहुंचने में राहत मिलेगी।
दिल्ली और आनंद विहार के लिए 05575 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, 02397 शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार, 03257 दानापुर-आनंद विहार स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार, 03293 पटना-आनंद विहार स्पेशल 21 नवंबर तक प्रतिदिन और 04095 पाटलिपुत्र-आनंद विहार स्पेशल 30 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी। इसके अलावा 04089 दानापुर-नई दिल्ली स्पेशल 28 नवंबर तक प्रत्येक शनि एवं गुरुवार, 04087 पटना-नई दिल्ली स्पेशल 01 दिसंबर तक प्रतिदिन, 04067 पटना-नई दिल्ली स्पेशल 23 नवंबर तक प्रतिदिन और 03231 दानापुर-आनंद विहार स्पेशल 17 नवंबर को चलेगी।
उत्तर-पश्चिम भारत के लिए 04511 पटना-चंडीगढ़ स्पेशल 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार, 04615 पटना-फिरोजपुर स्पेशल 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार, 09602 पटना-मदार जं. (अजमेर) स्पेशल 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार, 04814 दानापुर-भगत की कोठी (जोधपुर) स्पेशल 26 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार, 09344 दानापुर-डॉ. अम्बेडकर नगर (महोबा) स्पेशल 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और 03227 पटना-अहमदाबाद स्पेशल 17 नवंबर को चलेगी। पूर्वी भारत के लिए 03230 पटना-खुर्दा रोड स्पेशल 19 और 26 नवंबर, 02024 पटना-हावड़ा स्पेशल 29 नवंबर तक हर रविवार, 03136 पटना-सियालदह स्पेशल 24 नवंबर तक हर मंगलवार, 03512 पटना-आसनसोल स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार, 08184 बक्सर-टाटा स्पेशल 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और 03432 पटना-भागलपुर स्पेशल 23 नवंबर को चलेगी।
डीडीयू-पटना-किउल से गुजरने वाली ट्रेनों में 09033 उधना-मालदा टाउन स्पेशल 26 नवंबर तक हर गुरुवार, 09034 मालदा टाउन-उधना स्पेशल 29 नवंबर तक हर रविवार, 03437 मालदा टाउन-हरिद्वार स्पेशल 28 नवंबर तक हर सोमवार, 03438 हरिद्वार-मालदा टाउन स्पेशल 29 नवंबर तक हर मंगलवार, 09401 अहमदाबाद-मालदा टाउन स्पेशल 25 नवंबर तक हर बुधवार, 09402 मालदा टाउन-अहमदाबाद स्पेशल 27 नवंबर तक हर शुक्रवार, 09709 खातीपुरा (जयपुर)-कोलकाता स्पेशल 18 नवंबर तक, 09710 कोलकाता-खातीपुरा स्पेशल 20 नवंबर तक, 09711 खातीपुरा (जयपुर)-कामाख्या स्पेशल 26 नवंबर तक और 09712 कामाख्या-खातीपुरा स्पेशल 28 नवंबर तक शामिल हैं।
