उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे की चर्चाओं के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' का बयान सामने आया है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने समाजवादी पार्टी से 181 सीटें मांगने वाली सूची की पुष्टि से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह सूची कहां से आई और किसने दी, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

आराधना मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ बातचीत कर रहा है। पार्टी चुनाव जीतने के उद्देश्य से मैदान में उतर रही है और 2027 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का लक्ष्य रखती है। उनके अनुसार अगले हफ्ते दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व की बैठक होनी है, जिसमें सीटों को लेकर चर्चा होगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनका गठबंधन तय है और वे 2027 में सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन पहले भी मजबूत था, अब भी मजबूत है और आगे भी मजबूत रहेगा।

आराधना मिश्रा ने यह भी कहा कि वे चुनाव लड़ने के लिए चुनाव नहीं लड़ रहे, बल्कि जीतने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं और मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं।