म्यूचुअल फंड में निवेश का लोकप्रिय जरिया एसआईपी यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान है, जिसमें निवेशक तय समय पर निर्धारित राशि जमा करता है। निवेशक कम से कम 100 रुपये से एसआईपी शुरू कर सकते हैं और लाखों लोग इसके जरिए अलग-अलग म्यूचुअल फंड्स में पैसा लगाकर समय के साथ रिटर्न पाते हैं।
अगर किसी को पांच साल में 8 लाख रुपये का फंड बनाना है, तो यह हर महीने जमा होने वाली राशि और उस पर मिलने वाले रिटर्न पर निर्भर करता है। एक उदाहरण से समझें तो हर महीने 10 हजार रुपये की एसआईपी लगातार पांच साल तक करने पर कुल निवेशित राशि 6 लाख रुपये होगी। सालाना 12 फीसदी रिटर्न के अनुमान पर करीब 2,11,036 रुपये का रिटर्न जुड़कर कुल फंड अनुमानित 8,11,036 रुपये हो सकता है।
यहां यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह केवल एक उदाहरण है। वास्तविक रिटर्न बाजार के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा और 12 फीसदी रिटर्न की कोई गारंटी नहीं है। एसआईपी निवेश के रिटर्न में उतार-चढ़ाव बना रहता है और इसमें तय ब्याज नहीं मिलता।
इस विश्लेषण में दिए गए सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि किसी भी निवेश का निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श कर लें, क्योंकि शेयर बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं।