उत्तर प्रदेश के शामली में देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। बाबरी थाना क्षेत्र के गांव कैड़ी में घर में रखे सिलेंडर के ब्लास्ट होने से मकान में आग लग गई, जिसमें मां और दो बच्चियों सहित तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।
हादसे में 10 और 13 साल की दो मासूम बच्चियों ने भी जान गंवाई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय तीनों कमरे में सो रहे थे, जिससे उन्हें जान बचाने का कोई मौका नहीं मिला।
तीन लोगों की मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
