इंफाल: मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले के लमलाई चालौ में बुधवार दोपहर एक दुखद हादसा हुआ, जब 8वीं बिहार रेजिमेंट के जवानों को ले जा रही सेना की बख्तरबंद गाड़ी इटाम नदी में गिर गई। पुलिस अधिकारी के अनुसार, हादसे के बाद गाड़ी कुछ देर तक पानी में डूबी रही और जवानों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया गया।
घायल सैनिकों को बचाकर तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान 29 वर्षीय कैप्टन हनुमान राम ने दम तोड़ दिया। हादसे में घायल अन्य तीन जवानों की पहचान सिपाही माली जयेश हिम्मत (24), सिपाही राकेश सरपाटे (37) और अग्निवीर अखिलेश कुमार शाह (19) के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, तीनों घायल जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के समय सभी जवान सेना की उसी गाड़ी में सवार थे।
हादसे के कारणों और परिस्थितियों के बारे में अभी और जानकारी का इंतजार है।
