सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने 2,449 रुपये के एनुअल प्लान पर एक सीमित अवधि का फेस्टिव ऑफर दे रही है। इस ऑफर के तहत प्लान की वैलिडिटी 365 दिन के बजाय 380 दिन कर दी गई है यानी ग्राहकों को 15 दिन की अतिरिक्त वैलिडिटी मिल रही है। कंपनी के अनुसार यह ऑफर 30 नवंबर 2026 तक रिचार्ज कराने पर मिलेगा।

इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ हर दिन 2GB डेटा मिलता है। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद भी इंटरनेट बंद नहीं होता, बल्कि 40 Kbps की स्पीड से चलता रहता है।

प्लान के साथ BSNL ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) के साथ साझेदारी में 1 लाख रुपये का फ्री एक्सीडेंटल डेथ कवर भी दे रही है। इस बीमा कवर में सड़क दुर्घटना, आग से झुलसने, सांप के काटने, आकाशीय बिजली गिरने और करंट लगने जैसी दुर्घटनाएं शामिल बताई गई हैं।

प्लान और ऑफर की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक BSNL के एआई पावर्ड असिस्टेंट BRex (BSNL Recharge Expert) से बात कर सकते हैं, जो जरूरत के हिसाब से सही प्लान चुनने में मदद करता है। इसके अलावा ग्राहक BSNL की आधिकारिक वेबसाइट (www.bsnl.co.in), BSNL Selfcare App या हेल्पलाइन नंबर 1800-180-1503 के जरिए भी इन ऑफर्स की जानकारी ले सकते हैं।