नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए सब्जेक्ट वाइज और शिफ्ट के अनुसार परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं। यह परीक्षा देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 14, 15, 16, 17, 18 और 21 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी — पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक। इस शेड्यूल से उम्मीदवारों को अपने विषय के अनुसार परीक्षा की तारीख और शिफ्ट की जानकारी मिल सकेगी, जिससे उन्हें तैयारी और जरूरी व्यवस्थाएं करने में मदद होगी।

जारी शेड्यूल के अनुसार, इतिहास की परीक्षा 14 दिसंबर को पहली शिफ्ट में और कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन की परीक्षा उसी दिन दूसरी शिफ्ट में होगी। 15 दिसंबर को एजुकेशन पहली शिफ्ट में और मैनेजमेंट दूसरी शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। 16 दिसंबर को पॉलिटिकल साइंस पहली शिफ्ट में और कॉमर्स दूसरी शिफ्ट में होगा। 17 दिसंबर को इंग्लिश पहली शिफ्ट में और भूगोल दूसरी शिफ्ट में परीक्षा देंगे।

18 दिसंबर को हिंदी और कन्नड़ की परीक्षाएं पहली शिफ्ट में तथा लॉ की परीक्षा दूसरी शिफ्ट में होगी। 21 दिसंबर को अर्थशास्त्र और पर्यावरण विज्ञान की परीक्षाएं पहली शिफ्ट में और समाजशास्त्र की परीक्षा दूसरी शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

एनटीए के अनुसार, परीक्षा शुरू होने से 21 दिन पहले एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी, जिससे उम्मीदवार अपने आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी ले सकेंगे। फिलहाल जारी नोटिस में एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख की घोषणा नहीं की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी दिशा-निर्देशों से जुड़ी अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें।