बिहार की राजधानी पटना में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने छापेमारी की है। पटना एसटीएफ और स्थानीय थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को राजा बाजार और बोरिंग रोड जैसे इलाकों में एक साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान करीब 20 से 25 लोगों को हिरासत में लिए जाने की सूचना है।
पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जिन ठिकानों पर छापेमारी हुई, वहां साइबर अपराध से जुड़ी गतिविधियां चल रही थीं। फिलहाल हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और साइबर ठगी के पूरे तंत्र का पता लगाने की कोशिश कर रही है। मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है।
