खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय (MoFPI) ने यंग प्रोफेशनल के 4 पदों पर भर्ती निकाली है। ये भर्ती प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) मॉनिटरिंग यूनिट के लिए कॉन्ट्रैक्ट बेस पर की जा रही है। चुने गए उम्मीदवारों को 2 साल के लिए नियुक्त किया जाएगा, जिसे परफॉर्मेंस के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है। आवेदन की आखिरी तारीख 27 नवंबर 2026, शाम 5.30 बजे है।
पदों की बात करें तो यंग प्रोफेशनल (टेक्निकल) के 2, यंग प्रोफेशनल (मैनेजमेंट) के 1 और यंग प्रोफेशनल (मीडिया एंड पीआर) के 1 पद के लिए भर्ती हो रही है। टेक्निकल पद के लिए फूड टेक्नोलॉजी, फूड प्रोसेसिंग, फूड हार्वेस्ट इंजीनियरिंग, फूड साइंस या फूड सेफ्टी एंड क्वालिटी एंश्योरेंस में फुल टाइम कोर्स और फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज या फूड एंड एग्री बिजनेस सेक्टर में कम से कम 2 साल का अनुभव जरूरी है। मैनेजमेंट पद के लिए फुल टाइम एमबीए/पीजीडीएम और कम से कम 2 साल का वर्क एक्सपीरियंस चाहिए। मीडिया एंड पीआर पद के लिए बैचलर डिग्री या ग्राफिक डिजाइन, विजुअल कम्युनिकेशन, अप्लायड आर्ट, फाइन आर्ट, मल्टीमीडिया डिजाइन या एनिमेशन में डिप्लोमा के साथ ग्राफिक डिजाइन और विजुअल कम्युनिकेशन में 2 साल का अनुभव होना चाहिए। सभी पदों के लिए अधिकतम उम्र 32 साल है।
चयनित उम्मीदवारों को 60,000 रुपये प्रति माह सैलरी मिलेगी। यह पोस्ट कॉन्ट्रैक्चुअल है, इसलिए एचआरए और डीए जैसी अन्य सुविधाएं नहीं मिलेंगी। मंत्रालय एकेडमिक, एक्सपीरियंस और अन्य अचीवमेंट के आधार पर उम्मीदवारों को इंटरैक्शन और इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट करेगा। फाइनल चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट मंत्रालय की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।
आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट pmfme.mofpi.gov.in से एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरने और सेल्फअटेस्टेड डॉक्यूमेंट्स अटैच करने के बाद इसे [email protected] पर ईमेल करना होगा। फॉर्म टाइप्ड होना चाहिए, हाथ से भरा गया फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन और अन्य नई सूचना के लिए उम्मीदवारों को मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है।
