श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी लतीफ भट को मार गिराया है। लतीफ भट कुलगाम हमले का मुख्य साजिशकर्ता बताया जा रहा है। सुरक्षा बलों ने 11 नवंबर को कुलगाम में हुए हमले के बाद आतंकियों की तलाश में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया था। मुठभेड़ के दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई।

लतीफ भट पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह कश्मीर घाटी का आखिरी सक्रिय टॉप कमांडर बताया जा रहा है, और उसका मारा जाना लश्कर-ए-तैयबा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों के लिए वह इसलिए मुश्किल बना हुआ था क्योंकि छोटे हमलों के बाद वह स्थानीय लोगों के बीच आसानी से घुल-मिल जाता था।

कुलगाम के गांव ख्रेवन चादर निवासी लतीफ भट ने नवंबर 2020 में अपना घर छोड़कर लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हो गया था। वह घाटी में कई हमलों में शामिल रहा है, जिनमें जुलाई में प्रवासी मजदूरों की हत्या का मामला और किश्तवाड़ जिले में दो पुलिस अधिकारियों की हत्या शामिल बताई जाती है। ये पुलिस अधिकारी सेना में शामिल होने के लिए लौट रहे थे। लश्कर-ए-तैयबा अपने प्रॉक्सी संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (टीआरएफ) के नाम से भी हमले करता है, जिसे पाकिस्तान से निर्देश मिलते थे।

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले कुलगाम में हुए एनकाउंटर में सुरक्षा बलों ने लतीफ भट को घेर लिया था, लेकिन उसके साथ मौजूद उमर वसीम डार मारा गया और लतीफ भट बचकर निकल गया था। इस मुठभेड़ के बाद पूरे जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ वाले इलाके की घेराबंदी कर दी है।