आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने जेन जी को लेकर बड़ा बयान दिया है। ओडिशा में आयोजित यूथ फेस्टिवल में शामिल होने पहुंचे रविशंकर ने कहा कि जेन जी की शिकायतें सच्ची थीं, लेकिन जैसे ही यह राजनीतिक रंग लेता है, मुद्दा बदल जाता है। उन्होंने जेन जी को सलाह दी कि वे कामयाब बनें और डिप्रेशन तथा गुस्से से बाहर आएं।

भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में यूथ फेस्टिवल 'उमंग' का आयोजन किया गया, जिसमें 100 से ज़्यादा एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन से आए लोगों की भारी भीड़ ने संगीत, ज्ञान और जश्न का आनंद लिया। इस कार्यक्रम में ऑर्ट ऑफ लिविंग संस्था के प्रमुख श्री श्री रविशंकर मौजूद रहे। यूथ फेस्टिवल को ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन मांझी ने भी संबोधित किया।

बातचीत में श्री श्री रविशंकर ने जेन जी से जुड़ी ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि जेन जी की शिकायतें सच्ची थीं, लेकिन जैसे ही यह राजनीतिक रंग लेता है, मुद्दा बदल जाता है। उन्होंने जेन जी को सलाह दी कि वे कामयाब बनें और डिप्रेशन और गुस्से से बाहर आएं।