'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' के बाद घर में घरवालों के बीच की केमिस्ट्री बदलती दिख रही है। एक ओर कनिका लव के साथ अधिक समय बिताती नजर आ रही हैं, वहीं आम्रपाली स्काउट को सीख देती दिख रही हैं। इस बीच आम्रपाली और लव आमने-सामने आ गई हैं, जिससे घर का माहौल एक बार फिर गर्म होता दिख रहा है।

शो की शुरुआत मनीष और अली फजल के बीच वाले टास्क से होती है। एक बार फिर मनीष और काजी के बीच बड़ा विवाद और बहस हो गई। काजी तौकीर ने मनीष गोयल को बार-बार 'प्रोफेसर' कहकर संबोधित किया, जिस पर मनीष ने कड़ी आपत्ति जताई। काजी ने कहा कि उन्होंने कोई खराब शब्द नहीं कहा है और पूछा कि वे इस शब्द से इतना हाइपर क्यों हो रहे हैं। मनीष ने हाथ जोड़कर कहा कि जब तक वे यहां हैं, काजी उनके पास न आएं। इसके बाद कनिका और काजी भी आमने-सामने आए और दोनों के बीच बहस हुई। काजी ने कनिका से कहा कि वे उनके साथ विक्टिम कार्ड मत खेलें।

इस दौरान आम्रपाली ने लव से सवाल किया कि स्काउट का उनके साथ क्या इंटेंशन था और सलमान सर ने पूछा था तो क्या जवाब दिया। लव ने कहा कि वे यह बात यहां नहीं समझाएंगी। स्काउट ने पूछा कि उन्होंने कुछ बोला है क्या, तो उन पर क्या चढ़ रही हैं। गार्डन एरिया में लव ने कहा कि उनके बारे में मजाक बनाने की जरूरत नहीं है और स्काउट उनका भाई था। आम्रपाली ने पूछा कि क्या इसने कल बोला था कि मेरा भाई था। लव ने कहा कि अब वो उन्हें कुछ नहीं लगता। इस पर आम्रपाली चीखती हुई कहती दिखीं कि यही उनका पॉइंट है। लव ने चेतावनी दी कि अगर घर में किसी ने उनके किरदार पर ऊंगली उठाई तो उनसे बुरा कोई नहीं होगा।

आम्रपाली ने लव पर बरसते हुए कहा कि वे उनके जवाब पर ऊंगली उठाएंगी क्योंकि उन्हें स्काउट का इंटेंशन पता था। लव ने कहा कि उन्हें भी पता था, जब तक पता था। आम्रपाली ने कहा कि तो बोलना था और अपना नैरेटिव बदलो मत। वहीं लव अब गुल्लू के साथ वैसी ही मजाक-मस्ती करती दिख रही हैं, जैसी पहले स्काउट के साथ करती थीं। यह देख उदिति कहती हैं कि अब इसने यहां ये सब शुरू कर दिया है।