'बिग बॉस 20' में कैप्टंसी टास्क के दौरान लव गिल की गलती की वजह से बिग बॉस ने टास्क बीच में ही रोक दिया। इसके साथ ही उदिति घर की नई कैप्टन बन गई हैं। घर के कई कंटेस्टेंट रिस्क पर हैं, जिनमें से किसी एक का खेल खत्म होनेवाला है। किसका खेल खत्म होगा, यह ऑडियंस के वोटों पर निर्भर करेगा। आज के एपिसोड की शुरुआत दिवाली वाली बची हुई घी को लेकर हुई लड़ाई से हुई। किचन में घी को लेकर विवाद चल रहा है। अरिश्फा ने गुल्लू पर उनके अंडे चुराने का आरोप लगाया।
काजी ने जमीन पर लेटकर सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' का गाना गाया और सलमान खान के हाव-भाव की नकल की। इसके बाद उन्होंने कहा कि सॉरी सलमान सर, ऐसे ही मजाक में कर लिया। आम्रपाली ने कहा कि बीच का मांग निकाल। काजी के साथ यंग को देखकर आम्रपाली हैरान हुईं। काजी ने अरिश्फा को छोटा पॉकेट बड़ा धमका कहा और गुल्लू का भी मजाक उड़ाया। आम्रपाली को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार, बिहार वो भी हर चीज के बीच में आ जाती हैं कि मैं भी हूं। माही के बारे में उन्होंने कहा कि आठ हफ्ते से देख रहा हूं, हर बार वो कहती हैं कि देखना मैं इसका क्या करती हूं।
लव ने स्काउट से माफी मांगी कि उनकी वजह से कैप्टंसी टास्क खराब हो गया। इस पर स्काउट ने कहा कि तू हार गई। आम्रपाली ने लव से कहा कि पीरियड्स में हैवी मत उठाओ, दिक्कत हो जाएगी। बाद में लव ने कनिका और गुल्लू के साथ बैठकर इन बातों का मजाक उड़ाया। गुल्लू ने कहा कि कहना था न कि पीरियड्स है तो एक कप दूध दे दो। काजी ने कहा कि उस कुर्सी पर जो बैठता है वो उड़ जाता है।
बिग बॉस ने अनाउंस किया कि इस हफ्ते उदिति नॉमिनेटेड नहीं हैं और एक और सदस्य नॉमिनेट होने से बच जाएगा। बिग बॉस ने उदिति से पूछा कि घर के सदस्यों में से कौन उन्हें नहीं पसंद हैं, जिस पर उन्होंने लव का नाम लिया। मोस्ट फेवरेट सदस्य के तौर पर उन्होंने अरिश्फा का नाम लिया। कैप्टन की फेवरेट और सबसे कम फेवरेट अरिश्फा और उदिति के बीच मुकाबला हुआ। कनिका और गुल्लू को छोड़कर सभी घरवालों ने अरिश्फा को सपोर्ट किया। टास्क में लव और काजी को बोर्ड पर स्टिकी नोट्स चिपकाने थे, जिसमें दोनों के बोर्ड पर 8-8 नोट्स हुए। दूसरे राउंड में अरिश्फा जीत गईं। राइटिंग वाले गेम में भी अरिश्फा की टीम जीत गई।
