सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ एमसीए के शरद पवार क्रिकेट म्यूजियम पहुंचे, जहां उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की 25 अमूल्य यादें म्यूजियम को दान कीं। इन यादों में उनका वह पहला बल्ला भी शामिल है, जो उनकी बड़ी बहन सविता ने उन्हें दिया था, जब वह पांच साल के थे।

इस मौके पर सचिन के साथ उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर, बेटी सारा तेंदुलकर, बेटा अर्जुन तेंदुलकर और बहू सानिया चंडोक तेंदुलकर भी मौजूद रहीं। परिवार अपने सादगी भरे और क्लासी अंदाज के लिए जाना जाता है, और इस कार्यक्रम में भी सभी एलिगेंट और सोफिस्टिकेटेड अंदाज में नजर आए।

अंजलि ने मोका शेड का सिल्क ब्लेंड को-ऑर्ड सेट पहना था, जिसके शोल्डर और कॉलर पर बारीक टोनल एम्ब्रॉयडरी की गई थी। सारा नीले और सफेद रंग के प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट में फ्रेश दिखीं, जिस पर पारंपरिक फ्लोरल और ब्लॉक प्रिंट का काम था। सानिया ने लैवेंडर शेड का काफ्तान स्टाइल को-ऑर्ड सेट कैरी किया, जिसके किनारों पर सफेद स्कैलप्ड लेस और नेकलाइन पर बारीक कढ़ाई थी।

सचिन ने स्लेट-ग्रे रंग की लुई विटॉन की शर्ट पहनी थी, जिस पर ब्रांड का मोनोग्राम प्रिंट सटल अंदाज में था। अर्जुन ने रस्ट ऑरेंज टोन की लिनेन शर्ट को ब्लैक कार्गो स्टाइल पैंट्स और नेवी लोफर्स के साथ पेयर किया।